News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

PM नरेंद्र मोदी बायोपिक: फिल्म की रिलीज के खिलाफ याचिका पर सुनवाई टली

न्यायमूर्ति पी.के.एस. बघेल और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ ने बार से यह जानकारी मिलने पर कि निर्वाचन आयोग इस मामले में पहले ही नोटिस जारी कर चुका है, इस मामले पर सुनवाई टाल दी. प्रयागराज के एक संगठन भीम सेना के अध्यक्ष साना उल्लाह खान द्वारा यह जनहित याचिका दायर की गई है.

Share:

प्रयागराज: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म की रिलीज रोकने की मांग वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई 5 अप्रैल, 2019 तक के लिए टाल दी. यह जनहित याचिका आम चुनावों के संपन्न होने तक फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए दायर की गई है.

न्यायमूर्ति पी.के.एस. बघेल और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ ने बार से यह जानकारी मिलने पर कि निर्वाचन आयोग इस मामले में पहले ही नोटिस जारी कर चुका है, इस मामले पर सुनवाई टाल दी. प्रयागराज के एक संगठन भीम सेना के अध्यक्ष साना उल्लाह खान द्वारा यह जनहित याचिका दायर की गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, जबकि आम चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं.

याचिकाकर्ता की इस मांग के पीछे दलील थी कि चुनाव के वक्त इस फिल्म के रिलीज होने से मतदाता प्रभावित होंगे. इसलिए यह निर्वाचन आयोग की आचार संहिता का उल्लंघन है.

याचिका में यह आरोप भी लगाया गया है कि इस फिल्म से लोकसभा चुनाव की निष्पक्षता भी प्रभावित होगी, इसलिए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाया जाना आवश्यक है.

Published at : 29 Mar 2019 09:50 PM (IST) Tags: PM Modi Biopic allahabad hc
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Sunday Box Office: संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन

Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन

'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द

सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन

टॉप स्टोरीज

नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला

Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम