News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'धड़क' के ट्रेलर को बॉलीवुड सितारों ने बताया 'शानदार' और 'रोमांटिक', देखे किसने क्या लिखा

ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है.

Share:
नई दिल्ली: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क ' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. ये मराठी फिल्म सैरट का रिमेक है. सैरट को काफी पसंद किया गया था इसके बाद ही करन जौहर ने इसका रिमेक बनाने और जाह्नवी को लॉन्च करने का फैसला किया. ये फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं और करन जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है. ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के बड़े सितारों तक इस ट्रेलर की बखान करते नहीं थक रहे. आपको बताते हैं कि इस ट्रेलर को देखने के बाद किसने क्या कहा- जानी मानी डायरेक्टर गौरी शिंदे ने लिखा- मेरा दिल इसे देखने को बाद लगातार धड़क रहा है. मैं श्रीदेवी की धड़कनों को भी महसूस कर सकती हूं. जाह्नवी और ईशान आप दोनों रॉकस्टार हैं. सोफी चौधरी ने लिखा- जाह्नवी खूबसूरत हैं और ईशान खट्टर नेचुरल हैं. दोनों साथ में मैजिकल लग रहे हैं. सैटर का रिमेक बनाना आसान नहीं है लेकिन शशांक खेतान की समझ पर हमेशा से ही यकीन रहा है. प्रीति ज़िंटा ने लिखा- करन जौहर, धड़क का ट्रेलर शानदार लग रहा है. इसमें कई तरह के इमोशन्स हैं.  जाह्ववी कपूर और ईशान खट्टर को शुभकामनाएं. भूमि पेडनेकर ने लिखा- इस क्रेजी खूबसूरत दुनिया में आपका स्वागत है जाह्नवी और ईशान. ट्रेलर में आप दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं. अभिनेत्री आलिया भट्ट ने लिखा- जाह्वनी और ईशान इस ट्रेलर में शानदार लग रहे हैं. शशांक खेतान आप बेस्ट हैं. मैं इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हूं. ईशान खट्टर के भाई शाहिद कपूर ने ट्रेलर शेयर करते हुए लोगों से इसे देखने के लिए कहा. नेहा धूपिया ने लिखा- फ्रेश, फनी, ब्यूटिफूल और रोमांटिक. धड़क की टीम को बधाई. वरुण धवन ने लिखा- ये फिल्म अमेजिंग होने वाली है. यहां क्लिक करके आप भी देखें ट्रेलर- 
Published at : 11 Jun 2018 07:18 PM (IST) Tags: Ishaan Khatter Janhvi Kapoor Dhadak
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'फिल्म में लगा पूरा पैसा डूब जाएगा', 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर बोलीं- रिलीज से पहले सुनन पड़ी ऐसी बातें

'फिल्म में लगा पूरा पैसा डूब जाएगा', 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर बोलीं- रिलीज से पहले सुनन पड़ी ऐसी बातें

Video: बर्थडे पर फैंस से मिले अक्षय कुमार, केक लेकर 'खिलाड़ी' के घर पहुंची छोटी बच्ची

Video: बर्थडे पर फैंस से मिले अक्षय कुमार, केक लेकर 'खिलाड़ी' के घर पहुंची छोटी बच्ची

'मिर्जापुर: द मूवी' ने छठे दिन बरपाया कहर, 130 करोड़ पार हुआ कलेक्शन, मारी बाजी

'मिर्जापुर: द मूवी' ने छठे दिन बरपाया कहर, 130 करोड़ पार हुआ कलेक्शन, मारी बाजी

'द व्वान' में छठ पर्व मनाती दिखेंगी तमन्ना भाटिया, बोलीं- 'छठी मैया से है गहरा जुड़ाव'

'द व्वान' में छठ पर्व मनाती दिखेंगी तमन्ना भाटिया, बोलीं- 'छठी मैया से है गहरा जुड़ाव'

'सारा अली खान ने लड़की को कुर्सी से गिरा दिया', ऑरी ने किया खुलासा, बोले- इल्जाम मैंने अपने सिर लिया

'सारा अली खान ने लड़की को कुर्सी से गिरा दिया', ऑरी ने किया खुलासा, बोले- इल्जाम मैंने अपने सिर लिया

टॉप स्टोरीज

सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा

सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा

भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट

भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट

'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा

'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा

CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?

CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?