News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च पर मां श्रीदेवी को लेकर भावुक हुईं जाह्नवी, कहा- 'I Miss Her'

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जाह्नवी ने बताया कि अपनी जिंदगी के इस बेहद खास अवसर पर उन्होंने कहा कि वो नरवस हैं,एक्साइटेड हैं और खुश हैं क्योंकि उनका परिवार इस समय उनके साथ है.

Share:
नई दिल्ली: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में जाह्नवी और ईशान की जोड़ी बेहद अच्छी लग रही है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जाह्नवी ने बताया कि अपनी जिंदगी के इस बेहद खास अवसर पर उन्होंने कहा कि वो नरवस हैं,एक्साइटेड हैं और खुश हैं क्योंकि उनका परिवार इस समय उनके साथ है.उन्होंने कहा कि वो नरवस भी हैं क्योंकि ये उनकी जिंदगी और करियर का एक बेहद अहम दिन है. मराठी फिल्म सैराट से तुलना किए जाने को लेकर जाह्नवी ने कहा, 'जब मैंने पहली बार फिल्म सैराट देखी तो मेरे दिल में खयाल आया था कि काश मेरी पहली फिल्म भी कुछ इसी तरह की हो पाती. लेकिन मैं ये जानती हूं कि सैराट में रिंकू ने जो किया वो मैं कभी नहीं कर पाउंगी.' वहीं, अपने किरदार को लेकर ईशान ने कहा कि वो फिल्म के कैरेक्टर लेकर काफी उत्साहित थे. साथ ही ट्रेलर लॉन्च के मौके पर काफी नरवस भी हैं. जब जाह्नवी से इस खास दिन पर उनकी मां श्रीदेवी के साथ न होने को लेकर सवाल किया गया तो वो भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि वो उन्हें बहुत मिस कर रही हैं. जाह्नवी से जब पूछा गया कि श्रीदेवी कौन-सी टिप्स को वो याद रखेंगी और अपने करियर में उनका इस्तेमाल करेंगी. इसके जवाब में उन्होंने कहा  'उन्होंने एक टिप थी जो मैं हमेशा याद रखेंगी और वो है हार्डवर्क. उन्होंने हमेशा कहा है कि आप मेहनत करोगे तो आपको हर कामयाबी मिलेगी और मैं इसे ही याद रखना चाहूंगी.' वहीं, जब जाह्नवी से ये सवाल किया गया कि उनके पापा बोनी कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्हें क्या टिप्स दिए हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मेरे पापा ने मुझे कोई टिप्स नहीं दी बल्कि बहुत सारा प्यार दिया है. मेरे लिए उनका प्यार और उनका साथ बेहद इंपोर्टेंट है.' यहां देखें फिल्म का ट्रेलर बता दें फिल्म की कहानी राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है.ये फिल्म मराठी फिल्म 'सैराट' का ऑफिशियल हिंदी रिमेक है. बता दें कि ये फिल्म 6 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं और करन जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है.
Published at : 11 Jun 2018 01:40 PM (IST) Tags: Movie Trailer Janhvi Kapoor Dhadak Ishaan Khattar
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'दर्शकों की मर्जी है', Toxic के फ्लॉप होने पर आया यश का पहला रिएक्शन

'दर्शकों की मर्जी है', Toxic के फ्लॉप होने पर आया यश का पहला रिएक्शन

'हर दृश्य एक सवाल, हर राज एक जवाब', रिलीज हुआ अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का धांसू ट्रेलर

'हर दृश्य एक सवाल, हर राज एक जवाब', रिलीज हुआ अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का धांसू ट्रेलर

कम बजट, बंपर कमाई! 'हनुमान अंश' से पहले इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

कम बजट, बंपर कमाई! 'हनुमान अंश' से पहले इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

कियारा-सिद्धार्थ का रेट्रो लुक वायरल, फैंस ने कर दी अक्षय-रवीना से तुलना

कियारा-सिद्धार्थ का रेट्रो लुक वायरल, फैंस ने कर दी अक्षय-रवीना से तुलना

'हैवान' से 'गोलमाल 5' तक, इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे अक्षय कुमार

'हैवान' से 'गोलमाल 5' तक, इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे अक्षय कुमार

टॉप स्टोरीज

बिहार के इस शहर का नाम 'नीतीशपुर' होगा? CM सम्राट को सुझाव

बिहार के इस शहर का नाम 'नीतीशपुर' होगा? CM सम्राट को सुझाव

भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट

भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट

The Paradise US Advance Booking: कुछ ही घंटों में 1 लाख डॉलर पार, अमेरिका में नानी की नई फिल्म का गजब क्रेज

The Paradise US Advance Booking: कुछ ही घंटों में 1 लाख डॉलर पार, अमेरिका में नानी की नई फिल्म का गजब क्रेज

विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?

विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?