एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी नेता संजय निषाद मंच पर करने लगे सोनिया गांधी की तारीफ, फिर हुआ गलती का ऐहसास और...

Lok Sabha Elections: निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद सुल्तानपुर में BJP प्रत्याशी मेनका गांधी की बजाए गलती से सोनिया गांधी का नाम लेकर उनकी तारीफ करने लगे. जिसके बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ.

Lok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण की वोटिंग से पहले यूपी में नेता खूब रैली और जनसभा कर अपने पक्ष में हवा बनाने की कोशिश की. जनसभा को संबोधित करते वक्त कई बार नेता कुछ गलतियां कर देते हैं. अपने संबोधन के दौरान योगी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने शनिवार (18 मई) को सुल्तानपुर में जनसभा में एक गलती कर दी. जिसका वीडियो वायरल हो गया है.

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद मंच से सुल्तानपुर से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी की बजाय सोनिया गांधी की तारीफ करने लगे. संजय निषाद ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा सुल्तानपुर की धरती सोनिया गांधी को अपने दिल का टुकड़ा मानती है, बेटी मानती है और बहू मानती है. यूपी तक की खबर के मुताबिक मंच पर जब लोगों को ये बात समझ में आई तो बगल मौजूद बीजेपी विधायक राजू प्रसाद उपाध्याय ने उन्हें मेनका गांधी की तरफ इशारा किया. 

बता दें कि इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पूर्व मंत्रीराम भुआल निषाद के निषाद वोटों के ध्रुवीकरण से रोकने के लिए शनिवार को सुल्तानपुर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पहुंचे. सुल्तानपुर के मोतिगरपुर स्थित पांडे बाबा बाजार के निकट आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मेनका गांधी को जीत दिलाने का आवाहन किया. मंच पर मौजूद भाजपा विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ आरए वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार की मौजूदगी में हाथ उठाकर उन्होंने जनता का अभिवादन किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी के तारीफ करते हुए कहा कि निषाद समुदाय का सम्मान और उत्थान दोनों भाजपा के साथ ही है इसलिए कमल का बटन दबाना है आपके हाथ बढ़ाना है. 

संजय निषाद ने कहा कि सिंहबेरपुर में निषाद राज का किला बन रहा है. भगवान राम के मंदिर के बाद इसका स्थान देखा जा रहा है. निषाद समुदाय के उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा काम किया है. आपका आवाज बनाने के लिए बेटियों की विकास के लिए आपके समृद्धि के लिए कई योजनाएं चल रही हैं. वहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उत्तराधिकारी बनाने में सोनिया गांधी ने बहुत देर कर दी है. राम मंदिर निर्माण से एक फायदा हुआ है कि मुसलमान भी मुख्य धारा में आया है, ईंट देकर मंदिर निर्माण करवा रहा है. मुस्लिम भाइयों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब तलवार चलाने का नहीं व्यवहार निभाने का समय आ गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Embed widget