UPPCL Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) में बैक लॉग के तहत 33 असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. भर्ती के लिए जारी किए गए पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन 29 सितम्बर 2020 तक सबमिट कर सकते हैं.

इम्पोर्टेन्टडेट्स:

  1. ऑनलाइनआवेदनशुरूहोनेकीतारीख- 09-09-2020 से.
  2. ऑनलाइनआवेदनकीअंतिमतारीख- 29-09-2020.
  3. ऑनलाइनआवेदनशुल्कजमाकरनेकीतारीख- 09-09-2020 से 29-09-2020 तक.
  4. एसबीआईकेचालानद्वाराऑनलाइनआवेदनशुल्कजमाकरनेकीतारीख- 09-09-2020 से 01-10-2020 तक.
  5. ऑनलाइनपरीक्षाकीसंभाविततारीख- अक्टूबर 2020 के चौथे हफ्ते में.

कुलरिक्तियोंकीसंख्या- 33 पद

पदोंकाविवरण:

असिस्टेंट अकाउंटेंट के लिए कुल- 33 पद. जिसमें से 21 पद ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए, 11 पद एससी वर्ग के लिए और 01 पद एसटी वर्ग के लिए रिज़र्व है.

पात्रतामापदंड:

शैक्षिकयोग्यता- ऐसे अभ्यर्थी जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या डीम्ड यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है.

आयुसीमा- आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई 2020 के आधार पर 21 साल से कम और 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.

नोट- उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में छूट गाइड लाइन के मुताबिक प्रदान की जाएगी.

आवेदनशुल्क- आवेदन शुल्क के रूप में यूपी के एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 700/-रूपए, यूपी के ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए 1000/-रूपए जबकि विकलांग उम्मीदवारों के लिए केवल प्रक्रमण शुल्क (प्रोसेसिंग फी) 10/- रूपए तय किया गया है.

सिलेक्शनप्रोसेस- पात्र और योग्य अभ्यर्थियों का चयन रिटेन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा.

उम्मीदवारऐसेकरेंआवेदन- इन पदों पर केवल ऑनलाइन मोड से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे. अन्य दूसरे मोड से किए गए आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.

इम्पोर्टेन्टलिंक्स- उम्मीदवार भर्ती से रिलेटेड विस्तृत जानकारी के लिए यूपीपीसीएल के ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करें.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI