एक्सप्लोरर

DA Hike: नवरात्रि से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सौगात! बुधवार को कैबिनेट महंगाई भत्ता बढ़ाने पर लगा सकती है मुहर

DA Hike News Update: महंगाई भत्ता के बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिलेगी जो कमरतोड़ महंगाई के बढ़ने से परेशान हैं.

7th Pay Commission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार 11 अक्टूबर 2023 को कैबिनेट की बैठक होने वाली है. रविवार 15 अक्टूबर को शुरू हो रहे नवरात्र के पावन त्योहार से पहले ये आखिरी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. ये माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में  केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मोदी सरकार नवरात्र से पहले बड़ी सौगात दे सकती है. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में कैबिनेट अपनी मुहर लगा सकती है. 

महंगाई भत्ता बढ़ाने पर लगेगी मुहर !

कैबिनेट की बैठक सुबह 10.30 बजे कल बुधवार 11 अक्टूबर को होगी. इस बैठक में मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है. इस बात के आसार हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगी के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे 42 फीसदी से बढ़ाकर 45 फीसदी किया जा सकता है.  महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला एक जुलाई 2023 से लागू होगा. अक्टूबर महीने की सैलेरी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ मिलने की उम्मीद है. जुलाई से सितंबर तक के लिए एरियर भी अक्टूबर महीने के वेतन के साथ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जा सकता है. 

नवरात्रि पर सौगात!

15 अक्टूबर से नवरात्र का त्योहार शुरू होने जा रहा है और 24 अक्टूबर को दशहरा है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर फैसला लिया जा सकता है. केंद्र सरकार के इस फैसले से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. पिछले वर्ष भी मोदी सरकार ने नवरात्रि के ठीक पहले हुए कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया था. 

3 फीसदी बढ़ सकता है महंगाई भत्ता 

मंहंगाई भत्ता इंडस्ट्रियल वर्कर्स के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है जिसे हर महीने लेबर ब्यूरो जारी करता है. केंद्रीय कर्मचारी 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने जाने की उम्मीद पाले हुए हैं लेकिन 3 फीसदी ही महंगाई भत्ता बढ़ाने जाने की संभावना जताई जा रही है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी. 

महंगाई से मिलेगी राहत 

सितंबर महीने के लिए खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा 12 अक्टूबर को जारी होगा. लेकिन अगस्त महीने में खुदरा महंगाई दर घटकर 6.83  फीसदी रही है जो जुलाई में 15 महीने के हाई 7.44 फीसदी पर जा पहुंची थी. अगस्त में भले ही खुदरा महंगाई दर में गिरावट आई हो लेकिन ये अभी भी आरबीआई के टोलरेंस बैंड के अपर लेवल 6 फीसदी से ऊपर बना हुआ है. अगस्त में खाद्य महंगाई दर 10 फीसदी के करीब रही है जो जुलाई में 11.51 फीसदी रही थी. जाहिर है खाने पीने की चीजों की कीमतों में उछाल हर किसी को परेशान कर रहा जिसमें सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं ऐसे में उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.  

ये भी पढ़ें 

Real Estate Stocks: त्योहारी सीजन में हाउसिंग डिमांड तेज रहने की उम्मीद, 13% तक के उछाल के साथ रियल एस्टेट स्टॉक्स बने रॉकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
Oscar Nominations 2026: ऑस्कर नॉमिनेशन हुए अनाउंस, होमबाउंड के फैंस के लिए बुरी खबर, इन फिल्मों ने मारी बाजी
Oscar Nominations 2026: ऑस्कर नॉमिनेशन हुए अनाउंस, होमबाउंड के फैंस के लिए बुरी खबर, इन फिल्मों ने मारी बाजी
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?

वीडियोज

ABP Report: संत VS सरकार, और बढ़ेगी रार? | Shankaracharya Controversy | Prayagraj Magh Mela
Bollywood News: तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ ट्रेंड में निक जोनस की एंट्री, फैंस हुए खुश
Shankaracharya Controversy: Avimukteshwaranand का अपमान...Debate में मचा बवाल..लड़ने लगे धर्मगुरु !
Border 2 से पहले क्यों Social Media बना WarZone? | Varun Dhawan Trolling | Ahan Shetty Comment Reel
Noida Engineer Death: हर गाड़ी चलाने वाले को ये रिपोर्ट देखनी चाहिए! | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
Oscar Nominations 2026: ऑस्कर नॉमिनेशन हुए अनाउंस, होमबाउंड के फैंस के लिए बुरी खबर, इन फिल्मों ने मारी बाजी
Oscar Nominations 2026: ऑस्कर नॉमिनेशन हुए अनाउंस, होमबाउंड के फैंस के लिए बुरी खबर, इन फिल्मों ने मारी बाजी
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
CBSE Board Exam 2026: रेगुलर छात्रों के लिए 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड कब होगा जारी? यहां जानें पूरी जानकारी
रेगुलर छात्रों के लिए 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड कब होगा जारी? यहां जानें पूरी जानकारी
Brushing Teeth After Dinner: रात में खाना खाने के कितनी देर बाद करना चाहिए ब्रश, जानिए क्या है सही तरीका?
रात में खाना खाने के कितनी देर बाद करना चाहिए ब्रश, जानिए क्या है सही तरीका?
Embed widget