एक्सप्लोरर

PM Mudra Loan: क्या 'पीएम मुद्रा योजना' के तहत लोन लेने पर आपको देना होगा 2,000 रुपये का शुल्क? जानें वायरल हो रहे दावे की सच्चाई

Mudra Loan: वायरल लेटर में यह दावा किया जा रहा है कि अगर आपको 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के तहत 10 लाख रुपये तक का गारंटी फ्री लोन चाहिए तो आपको 2,000 रुपये बतौर शुल्क जमा करने होंगे.

PM Mudra Loan Fact Check: केंद्र की सरकार (Central Government) समय-समय पर देश के हर वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं लेकर आती रहती है. इन योजनाओं का यह मकसद रहता है कि वह देश के हर वर्ग के लोगों की मदद कर सके. कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी नौकरी गंवा दी थी. ऐसे में सरकार लोगों की मदद और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' (PM Mudra Yojana) लेकर आई. इसके तहत लोगों को लोन दिया जाता है.

इस योजना के तहत आप बिना किसी गारंटी के 10 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन ले सकते हैं. यह योजना युवाओं के लिए विशेष तौर पर बनाई गई है. आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर इस योजना को लेकर एक दावा किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि पीएम मुद्रा लोन को लेकर क्या वायरल खबर है और इसकी सच्चाई क्या है.

क्या है वायरल दावा?

कई सोशल मीडिया साइट्स पर पीएम मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) का एक अप्रूवल लेटर वायरल हो रहा है. इस लेटर में यह दावा किया जा रहा है कि अगर आपको 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के तहत 10 लाख रुपये तक का गारंटी फ्री लोन चाहिए तो आपको 2,000 रुपये बतौर शुल्क जमा करने होंगे. यह शुल्क लोन प्रोटेक्शन इंश्योरेंस फीस के रूप में सरकार ले रही हैं.

अगर आपको भी यह वायरल दावा दिखा है तो हम आपको इसकी सच्चाई बताते हैं. प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने इस वायरल दावे का फैक्ट चेक किया है. इस फैक्ट चेक में यह पता चला है कि यह दावा बिल्कुल गलत है. सरकार पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन लेने पर किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लेती है.

फर्जी दावा हो रहा वायरल

पीआईबी (PIB Fact Check) ने बताया है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. ध्यान रखें कि सरकार पीएम मुद्रा लोन देने के लिए लोन प्रोटेक्शन इंश्योरेंस फीस नाम का कोई शुल्क नहीं लेती है. ऐसे में दावे के साथ वायरल हो रहे QR कोड पर अगर आप पैसे भेजते हैं तो आप फ्रॉड के शिकार हो जाएंगे. ऐसे में इस तरह के फ्रॉड से बिल्कुल सतर्क रहे. इसके साथ ही लोन पाने के लिए अपने पर्सनल डिटेल्स और बैंकिंग डिटेल्स भी किसी के साथ शेयर न करें.

पीएम मुद्रा लोन योजना के बारे में जानें

आपको बता दें कि केंद्र सरकार लोगों को खुद का कारोबार शुरू करने के लिए पीएम मुद्रा योजना के तहत 50,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन देती है. सरकार इस लोन को कुल तीन कैटेगरी में देती है. पहला शिशु लोन जो 50,000 रुपये तक का लोन होता है. वहीं किशोर लोन 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख तक की राशि मिलती है. वहीं तरुण लोन में सरकार 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन देती है.

ये भी पढ़ें- Tatkal Ticket Booking: नए साल पर घूमने की बना रहे हैं प्लानिंग, तो इन 3 आसान टिप्स को अपनाकर बुक करें तत्काल टिकट, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
भारत-पाक T20 मैच पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'धमकी मत दो अगर उस पर...'
'धमकी मत दो अगर उस पर अड़े रहने की ताकत न हो', भारत-पाक T20 मैच पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
भारत-पाक T20 मैच पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'धमकी मत दो अगर उस पर...'
'धमकी मत दो अगर उस पर अड़े रहने की ताकत न हो', भारत-पाक T20 मैच पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
The Manipur Diaries Teaser Out: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget