एक्सप्लोरर

Mamaearth IPO Listing: गज़ल अलघ और शिल्पा शेट्टी की कंपनी मामाअर्थ की सपाट लिस्टिंग, निवेशकों को नहीं मिला मुनाफा

Mamaearth IPO Listing Price: पॉपुलर कंपनी मामाअर्थ के आईपीओ की शेयर बाजार में एंट्री धमाकेदार नहीं रही और निवेशकों को ज्यादा लिस्टिंग गेन हासिल नहीं हो पाया है. जानें कितने रुपये पर लिस्ट हुई कंपनी.

Mamaearth IPO Listing Price: न्यू एज कंपनी मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड की आज शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है. कंपनी ने निवेशकों को ज्यादा खुश होने का मौका नहीं दिया है. मामाअर्थ की बीएसई पर सपाट लिस्टिंग हुई है और ये 324 रुपये पर लिस्ट हुआ है. मामाअर्थ के आईपीओ का इश्यू प्राइस भी 324 रुपये ही था यानी इंवेस्टर्स को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिल पाया.

NSE पर करीब 2 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्टिंग

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मामाअर्थ के शेयरों की लिस्टिंग 330 रुपये पर हुई है जो कि इसके इश्यू प्राइस 324 रुपये से 1.87 फीसदी प्रीमियम पर है. इसका अर्थ है कि एनएसई पर लिस्टिंग करीब 2 फीसदी के लिस्टिंग गेन के साथ हुई है. लिस्टिंग के समय प्रमोटर और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, गज़ल अलघ अपने पति और बेटे के साथ यहां मौजूद थीं.

कितना था आईपीओ में प्राइस बैंड

होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड ने 308 से 324 रुपये प्रति शेयर का इश्यू प्राइस फिक्स किया था. रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में जज रह चुकीं गजल अलघ की कंपनी होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड मामाअर्थ ब्रांड के तहत ब्यूटी और वैलनेस से जुड़े प्रोडक्ट्स बेचती है. यहां देखें मामाअर्थ के बेस्‍टसेलर प्रोडक्‍ट्स की लिस्‍ट.

मामाअर्थ के आईपीओ की डिटेल्स

होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड का आईपीओ 31 अक्टूबर 2023 को आवेदन के लिए खुला था और 2 नवंबर तक इसमें अप्लाई किया जा सकता था.

कैसा था आईपीओ के लिए रेस्पॉन्स

पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड के तहत आने वाली मामाअर्थ के आईपीओ को लेकर चर्चा तो काफी हुई थी लेकिन मामाअर्थ के आईपीओ को खास अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिल पाया. मामाअर्थ का आईपीओ केवल 7.61 गुना सब्सक्राइब होकर क्लोज हुआ था जिसमें से रिटेल का हिस्सा केवल 1.35 गुना ही सब्सक्राइब हुआ. आम निवेशकों के लिए खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से कुल 765.20 करोड़ रुपये जुटा लिए थे.

मामाअर्थ के बारे में जानें

The Derma Co और मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड DTC के जरिए ऑनलाइन माध्यम से अपने प्रोडक्ट्स बेचती है. गजल अलघ और उनके पति वरुण अलघ के साथ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, फायरसाइड वेंचर्स फंड, ऋषभ हर्ष मारीवाला, कुणाल बहल, रोहित कुमार बंसल जैसे प्रमोटर्स ने कंपनी के आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेची है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, निफ्टी 19400 के करीब तो सेंसेक्स 65,000 के ऊपर खुला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाजार में गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म की चेतावनी, इन शेयरों में दिख सकती है 21% तक की गिरावट; जानें डिटेल्स
बाजार में गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म की चेतावनी, इन शेयरों में दिख सकती है 21% तक की गिरावट; जानें डिटेल्स
संकट में चमकने वाला सोना ईरान वॉर में क्यों हुआ सस्ता और आगे क्या होगा? जानें एक्सपर्ट्स की राय
संकट में चमकने वाला सोना ईरान वॉर में क्यों हुआ सस्ता और आगे क्या होगा? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Financial Planning: 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना लग सकता है पेनल्टी; जानिए डिटेल
31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना लग सकता है पेनल्टी; जानिए डिटेल
लंबे इंतजार के बाद फिर तेज हुई हलचल... एनएसई आईपीओ लिस्टिंग के लिए चुनी गई 20 मर्चेंट बैंकर्स की टीम, जानिए ताजा अपडेट
लंबे इंतजार के बाद फिर तेज हुई हलचल... एनएसई आईपीओ लिस्टिंग के लिए चुनी गई 20 मर्चेंट बैंकर्स की टीम, जानिए ताजा अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, लोग बोले- ‘पैसा वसूल है फिल्म’
आ गया पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, लोग बोले- ‘पैसा वसूल है फिल्म’
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget