एक्सप्लोरर

Ghost Flights: घोस्ट फ्लाइट स्कैंडल में फंसी एयरलाइन, 86 हजार लोगों को ठगा था

Qantas Airline: इस एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी कस्टमर्स को लगभग 86000 सीट बेचीं थीं. एयरलाइन कस्टमर्स को 1.3 करोड़ डॉलर का हर्जाना भी देगी.

Qantas Airline: घोस्ट फ्लाइट स्कैंडल में फंसी कंतास एयरलाइन (Qantas Airline) ने आखिरकार 6.6 करोड़ डॉलर चुकाने की हामी भर दी है. इस एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिल करने के बावजूद कस्टमर्स को लगभग 86000 सीट बेचीं थीं. इसके अलावा यह ऑस्ट्रेलियन एयरलाइन 86 हजार कस्टमर्स को 1.3 करोड़ डॉलर का हर्जाना भी देगी. यह सभी कस्टमर फ्लाइट कैंसिल होने और रीशेड्यूल किए जाने के चलते परेशान हुए थे. 

एयरलाइन की सीईओ ने मांगी माफी 

ऑस्ट्रेलिया के प्रतिस्पर्धा आयोग ने सोमवार को बताया कि कंतास ने अपनी गलती स्वीकार ली है. एयरलाइन ने माना है कि उसने कैंसिल हो चुकी फ्लाइट्स के भी विज्ञापन जारी किए. कई कस्टमर्स ने 2 दिन पहले कैंसिल हो चुकी फ्लाइट के टिकट भी बुक किए थे. कंतास एयरलाइन की सीईओ वेनेसा हडसन (Vanessa Hudson) ने कस्टमर्स के माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि कोविड लॉकडाउन के हटने के बाद हमारी तरफ से कस्टमर्स को धोखा दिया गया. हमने अपने स्टैंडर्ड्स को नीचे गिराया. हमारी गलती के चलते कई कस्टमर परेशान हुए. हम इसके लिए माफी मांगते हैं.

कंतास एयरलाइन ने पहले किया था इंकार 

इससे पहले कंतास एयरलाइन ने कैंसिल फ्लाइट्स की सीटें बेचने से इंकार किया था. एयरलाइन का कहना था कि कस्टमर्स ने बंडल ऑफ राइट्स और एक वादा खरीदा था. इसके तहत एयरलाइन उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए अच्छी से अच्छी कोशिश करने को तैयार थी. एयरलाइन पर लगाए गए जुर्माने को अब कोर्ट से मंजूरी का इंतजार है. 

कंतास एयरलाइन का यह बर्ताव स्वीकार नहीं 

ऑस्ट्रेलिया के प्रतिस्पर्धा आयोग की चेयरपर्सन जीना केस गॉटलिब ने कहा कि कंतास एयरलाइन ने जो कुछ भी किया वह स्वीकार नहीं किया जा सकता. कस्टमर्स की छुट्टियां, बिजनेस और ट्रेवल प्लान इस धोखाधड़ी के चलते बर्बाद हो गए. हम इस कार्रवाई के चलते दिखाना चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में काम कर रहीं कंपनियां ईमानदारी के साथ कस्टमर्स के साथ बर्ताव करें.

ये भी पढ़ें 

UPI Payment: इंटरनेशनल नंबर से भी NRI कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट, ICICI बैंक ने शुरू की सुविधा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंद हो सकते हैं होटल व रेस्टारेंट, देश में कम हो रही गैस की सप्लाई; मुंबई-बेंगलुरु में दिखने लगा असर
बंद हो सकते हैं होटल व रेस्टारेंट, देश में कम हो रही गैस की सप्लाई; मुंबई-बेंगलुरु में दिखने लगा असर
क्या बढ़ने वाली हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? सरकार ने दे दिया जवाब, भारत की तैयारी पर दिया बड़ा अपडेट
क्या बढ़ने वाली हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? सरकार ने दे दिया जवाब, भारत की तैयारी पर दिया बड़ा अपडेट
NSE IPO पर बड़ा अलर्ट, पब्लिक लिस्टिंग को लेकर चल रही बड़ी तैयारी; मार्च तक निपट सकता है यह काम
NSE IPO पर बड़ा अलर्ट, पब्लिक लिस्टिंग को लेकर चल रही बड़ी तैयारी; मार्च तक निपट सकता है यह काम
ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तेल की सप्लाई रुकी तो तबाही तय', ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- 20 गुना बड़ा अटैक करेंगे
'तेल की सप्लाई रुकी तो तबाही तय', ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- 20 गुना बड़ा अटैक करेंगे
Azamgarh News: 55 साल के पिता की 7वीं शादी पर बेटे ने लगाई रोक की गुहार, थाने में दी तहरीर
आजमगढ़: 55 साल के पिता की 7वीं शादी पर बेटे ने लगाई रोक की गुहार, थाने में दी तहरीर
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत? कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज? जानें-अपडेट
अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत? कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज? जानें-अपडेट
Israel-Iran War: ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
Video: बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर
बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर
Persian Gulf Hot Water: इतना गर्म क्यों है फारस की खाड़ी का पानी? वजह जान लेंगे तो नहीं होगा यकीन
इतना गर्म क्यों है फारस की खाड़ी का पानी? वजह जान लेंगे तो नहीं होगा यकीन
Embed widget