एक्सप्लोरर

टेस्ला के सीईओ Elon Musk ले रहे हैं क्रिप्टो कैरेंसी में दिलचस्पी, बिटकॉइन समेत इन तीन डिजिटल मुद्रा में कर रहे हैं इंवेस्ट

Cryptocurrency: एलन मस्क ने रविवार को कहा कि अपनी जिज्ञासा से बाहर आने के लिए मैंने 'बिटकॉइन, एथेरियम और डोगे' नामक कुछ क्रिप्टो में निवेश किया है.

 Cryptocurrency: लोगों के बीच क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) में भारी दिलचस्पी देखी जा रही है. अब तक किसी भी देश ने बिटकॉइन को वैद्य करेंसी का दर्जा नहीं दिया गया है. इसके बाबजूद भी लोग इसमें अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. वहीं अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने भी इसमें निवेश करना शुरू कर दिया है. दरअसल टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk ) ने अपने एक ट्वीट में खुलासा किया कि उन्होंने तीन क्रिप्टोकरेंसी में इंवेस्ट किया है. हालांकि, उन्होंने अपने इवेस्टमेंट का अमाउंट नहीं बताया. 

बता दें कि एलन मस्क की कंपनी टेस्ला करीब 230 बिलियन डॉलर के नेटवर्थ की है. उन्होंने रविवार को एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'अपनी जिज्ञासा से बाहर आने के लिए मैंने 'बिटकॉइन, एथेरियम और डोगे' नामक कुछ क्रिप्टो में निवेश किया है, जैसा कि मैंने पहले कहा है क्रिप्टो पर ऐसे ही दांव मत न लगाएं! सही मूल्य उत्पादों का निर्माण करना और अपने साथी मनुष्यों को सेवाएं प्रदान करना है, पैसा नहीं.'

 

एलन मस्क ने क्यों दिया ट्वीट का जवाब

दरअसल पिछले कुछ दिनों में डिजिटल क्रिप्टोकैरेंसी Shiba Inu जबरदस्त उछाल देखा गया है. इन दिनों में  Shiba Inu ने अपने अबतक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया और एक नए मुकाम पर पहुंच गया. वहीं इस बीच Shiba Inu के नए बनाते रिकॉर्ड को देखते हुए एक यूजर ने सोशल मीडिया पर एलन मस्क को टैग करते हुए पूछा कि क्या आपके पास भी Shiba Inu है. इस पर एलन मस्क ने जवाब दिया और बताया कि उन्होंने भी अपने जिज्ञासा को दूर करने के लिए क्रिप्टटो पर इंवेस्ट किया है. उन्होंने कहा, "मेरे पास कोई Shiba Inu नहीं है."  बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी Shiba Inu ने वीकेंड पर अपना रिकॉर्ड छू लिया और इस तरह यह मार्केट कैपिटलाइजेशन यानी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से 11वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बन गई.

क्रिप्टोकरेंसी है क्या?

क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल मुद्रा है जिसका मूल्य तो होता है लेकिन इसे न तो देखा जा सकता न छूआ जा सकता है. यह सिर्फ डिजिटल रूप में होता है जिससे ऑनलाइन ही लेन-देन किया जा सकता है. जिस तरह से देश की सरकारें निश्चित मूल्य के बदले मुद्रा या कागजी नोट या सिक्के जारी करती है, उस तरह की यह बिल्कुल भी मुद्रा नहीं है. डिजिटल मुद्रा इनक्रिप्टेड यानी कोडेड होती हैं इसलिए इन्हें क्रिप्टोकरेंसी भी कहते हैं. इसका लेन-देन खाता-बही द्वारा प्रबंधित होता है जो इसकी पारदर्शिता को सुनिश्चि करती है. यह सब इनक्रिप्टेड होती है. शुरुआत में इसके वैल्यू को लेकर काफी आशंकाएं थीं. एक समय ऐसा था जब 10 हजार बिटकॉइन से सिर्फ दो पिज्जे खरीदे जा सके थे. आज यह सबसे महंगा टोकन मनी है. कई कंपनियों ने भी क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करने की घोषणा की है. 

ये भी पढ़ें:

PM Modi UP Visit: पीएम मोदी ने यूपी को दी 9 मेडिकल कॉलेज की सौगात, कहा- योगी जी ने बचाया हजारों बच्चों का जीवन, जानें बड़ी बातें

 

Amit Shah J&K Visit: श्रीनगर में बोले गृह मंत्री अमित शाह- कश्मीर के युवाओं को गुमराह किया जा रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget