एक्सप्लोरर

GST On Footwear: ट्रेडर्स और फुटवियर एसोसिएशन की मांग, फुटवियर पर फिर से 5 फीसदी जीएसटी रेट को किया जाए बहाल

GST Rate On Footwear: CAITऔर IFA ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से 31 दिसंबर 2021 से पूर्व के अनुसार 1000 रुपये से कम कीमत वाले फुटवियर पर जीएसटी दर 5 % रखने की मांग की है

GST On Footwear: ट्रेडर्स और फुटवियर एसोसिएशन ने सरकार से फुटवियर (जूते चप्पलों) पर फिर से 5 फीसदी जीएसटी रेट को बहाल किए जाने की मांग की है. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और इंडियन फुटवियर एसोसिएशन (आईएफए) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से 31 दिसंबर 2021 से पूर्व के अनुसार 1000 रुपये से कम कीमत वाले फुटवियर पर जीएसटी दर 5 % रखने की मांग की है और कहा है कि 12 फीसदी से ज्यादा जीएसटी केवल 1,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले फुटवियर पर रखा जाए. इन एसोसिएशनों ने केंद्रीय वित्त मंत्री के अलावा  राज्यों के वित्त मंत्रियों को भी फुटवियर को 5% जीएसटी टैक्स स्लैब में रखने के लिए ज्ञापन भेजकर अनुरोध किया है. 

1000 रुपये से ज्यादा के फुटवियर पर हो BIS Standard 
इन एसोसिएशनों ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से 1000 रुपये से ऊपर के फुटवियर पर ही BIS Standard को लागू करने को कहा है. इनका तर्क है कि देश की लगभग 85% आबादी 1000 रुपये से कम कीमत वाले फुटवियर का इस्तेमाल करती है. और जीएसटी रेट में बढ़ोतरी का खामियाजा देश की 85 % आबादी को उठाना पड़ता है. 90% फुटवियर का उत्पादन बड़े पैमाने पर छोटे और गरीब लोगों द्वारा किया जाता है या घर में चल रहे उद्योग एवं कुटीर उद्योग में किया जाता है ,इस वजह से  भारत में फुटवियर निर्माण के बड़े हिस्से पर बीआईएस मानकों का पालन करना बेहद मुश्किल काम है. 

फुटवियर पर 5 फीसदी जीएसटी की मांग
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि फुटवियर में बड़ी संख्या में  छोटे व्यापारियों ने कंपोजिशन स्कीम का विकल्प चुना है इसलिए वे इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं ले पाएंगे और इस तरह फुटवियर की कीमत में 7% का टैक्स और जुड़ जाएगा. फुटवियर पर कर की दर बढ़ाने का लाभ केवल 15 %  बड़े निर्माताओं और आयातित ब्रांडों को ही होगा जबकि  शेष 85% फुटवियर व्यापारी एवं निर्माता पर यह अतिरिक्त भार साबित होगा. इसलिए फुटवियर पर 5% से अधिक जीएसटी कर की दर नहीं लगाई जानी चाहिए. 

60 फीसदी आबादी 30 से 250 रुपये की फुटवियर है पहनती
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फुटवियर निर्माता है. इन एसोसिएशन के मुताबिक, पूरे भारत में फैली दस हजार से अधिक निर्माण इकाइयां और लगभग 1.5 लाख फुटवियर व्यापारी 30 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दे रहे हैं जिनमें ज्यादातर फुटवियर बेहद सस्ते बनाए जाते हैं. मकान और कपड़े की तरह फुटवियर भी एक आवश्यक वस्तु है जिसके बिना कोई घर से बाहर नहीं निकल सकता है इसमें बड़ी आबादी घर में काम करने वाली महिलाएं, मजदूर, छात्र एवं आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न वर्ग के लोग हैं. देश की 60 % आबादी  30 रुपये से 250 रुपये की कीमत के फुटवियर पहनती है वहीं लगभग 15% आबादी रुपये 250 से रुपये 500 की कीमत के फुटवियर का इस्तेमाल करती और 10% लोग 500 रुपये से 1000 रुपये तक के जूते का उपयोग करते हैं. शेष 15% लोग बड़ी फुटवियर कंपनियों अथवा आयातित ब्रांडों द्वारा निर्मित अच्छी गुणवत्ता वाली चप्पल, सैंडल या जूते खरीदते हैं.

ये भी पढ़ें 

Ashneer Grover Update: अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट कर भारतपे के बोर्ड सदस्यों पर बोला हमला, बोले अब आएगी नानी याद!

Next-Gen Ertiga Booking Starts: मारुति सुजुकी नए अवतार में लेकर आ रही Next-Gen Ertiga, आज से बुकिंग की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अडानी का 'पावर शो', 2026 में अब तक 50% का जबरदस्त उछाल, जानें निवेशकों की चांदी होने की वजह
अडानी का 'पावर शो', 2026 में अब तक 50% का जबरदस्त उछाल, जानें निवेशकों की चांदी होने की वजह
सोने पर कितनी विदेशी मुद्रा खर्च करती है सरकार, PM मोदी को आखिरकार क्यों करनी पड़ी न खरीदने की अपील?
सोने पर कितनी विदेशी मुद्रा खर्च करती है सरकार, PM मोदी को आखिरकार क्यों करनी पड़ी न खरीदने की अपील?
Cheapest Gold Price: भारत के इन राज्यों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, क्या इस लिस्ट में है आपके स्टेट का नाम?
भारत के इन राज्यों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, क्या इस लिस्ट में है आपके स्टेट का नाम?
रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो के इस स्टॉक ने दिया तगड़ा झटका, मिनटों में डूबे 1700 करोड़ रुपये
रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो के इस स्टॉक ने दिया तगड़ा झटका, मिनटों में डूबे 1700 करोड़ रुपये

वीडियोज

Somnath Amrit Mahotsav: PM Modi ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद | Gujarat | BJP | Breaking
Somnath Amrit Mahotsav: Air Force planes created a 'heart' from smoke during Somnath festival
Thalapathy Vijay Car Collection, Swift से BMW i7 तक | Actor से Leader की Journey #vijay #autolive
Top 3 Hyundai cars in India over 30 years including Creta, Santro and more | #hyundai #autolive
Driving a Porsche 911 GTS Hybrid to have a Vada Pav in Mumbai | #porsche #porsche911 #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक साल तक सोना क्यों नहीं खरीदें? इसके पीछे है PM मोदी का 72 बिलियन डॉलर का फॉरेक्स लॉजिक
एक साल तक सोना क्यों नहीं खरीदें? इसके पीछे है PM मोदी का 72 बिलियन डॉलर का फॉरेक्स लॉजिक
इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! X अकाउंट को भारत में किया गया बैन
इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! X अकाउंट को भारत में किया गया बैन
संजय दत्त का धमाका, तीन फिल्मों से कमाए 2100 करोड़ रुपये, बने 2026 के हाईएस्ट ग्रॉसिंग एक्टर
संजय दत्त का धमाका, तीन फिल्मों से कमाए 2100 करोड़ रुपये, बने 2026 के हाईएस्ट ग्रॉसिंग एक्टर
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
हाथ जोड़े, गले मिले और दी शुभकामनाएं, सीएम की शपथ के बाद स्टालिन से विजय की पहली मुलाकात, क्या हुई बात?
हाथ जोड़े, गले मिले और दी शुभकामनाएं, सीएम की शपथ के बाद स्टालिन से विजय की पहली मुलाकात, क्या हुई बात?
'32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR में बाहर कर दिया', TMC ने की जांच की अपील तो SC बोला- हम आदेश...
'32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR में बाहर कर दिया', TMC ने की जांच की अपील तो SC बोला- हम आदेश...
Overhydration Risk: क्या गर्मी में सिर्फ पानी पीना है खतरनाक? डॉक्टर से जानें चौंकाने वाला सच
क्या गर्मी में सिर्फ पानी पीना है खतरनाक? डॉक्टर से जानें चौंकाने वाला सच
VIP कल्चर से दूर दिखे स्पीकर Om Birla, भंडारे में जमीन पर बैठ खाई सब्जी पूड़ी, यूजर्स कर रहे तारीफ
VIP कल्चर से दूर दिखे स्पीकर Om Birla, भंडारे में जमीन पर बैठ खाई सब्जी पूड़ी, यूजर्स कर रहे तारीफ
Embed widget