भारत के कार बाजार में इन दिनों डीजल इंजनों की मांग धीरे-धीरे कम हो रही है, जिसकी वजह से स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें लोगों की पहली पसंद बनती जा रही हैं. अब तक हमारे पास इस सेगमेंट में मुख्य रूप से टोयोटा और मारुति सुजुकी के ही विकल्प मौजूद थे, जिससे ग्राहकों के पास ज्यादा चॉइस नहीं थी. लेकिन अब फ्रांस की कार निर्माता कंपनी Renault ने अपनी बेहद लोकप्रिय SUV Duster को नए स्ट्ऱॉन्ग हाइब्रिड अवतार में बाजार में उतार दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत महज 16.99 लाख रुपये रखी है. आइए जानते हैं कि कीमत, पावर और माइलेज के मामले में Renault Duster हाइब्रिड और Toyota Hyryder एक-दूसरे के सामने कहां टिकती हैं.

Continues below advertisement

Renault Duster हाइब्रिड

Renault ने अपनी नई Duster हाइब्रिड को बेहद आधुनिक और दमदार तकनीक के साथ बाजार में पेश किया है. इस कार में 1.8 लीटर का बड़ा पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो दो इलेक्ट्रिक मोटरों और 1.4 kWh की बैटरी क्षमता के साथ मिलकर काम करता है. यह पूरा हाइब्रिड सिस्टम मिलकर कार को 160 PS की जबरदस्त मैक्सिमम पावर और 208 Nm का पीक टॉर्क देता है, जो गाड़ी को बेहतरीन रफ्तार पकड़ने में मदद करता है.

इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज है. ARAI के आंकड़ों के मुताबिक, Renault Duster हाइब्रिड 29 किलोमीटर प्रति लीटर का बंपर माइलेज देती है. माइलेज के मामले में यह कार देश की कई छोटी गाड़ीयों को भी पीछे छोड़ देती है, जो आज के समय में मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है. 

Continues below advertisement

Toyota Hyryder के आंकड़े

दूसरी तरफ, इस सेगमेंट में पहले से मौजूद Toyota Hyryder के पास TNGA Atkinson Cycle इंजन है. इसका पेट्रोल इंजन 92 hp की पावर और 122nm का टॉर्क पैदा करता है, जिसमें ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है. जब इसे 79hp और 141nm टॉर्क वाली इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाता है, तो इसकी कुल कंबाइंड पावर 114hp के आसपास पहुंचती है. 

Toyota के इस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम को पावर देने के लिए इसमें 177.6v की लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. अगर माइलेज की बात करें तो हाइराइडर का दावा किया गया माइलेज 27.97 kpl है, जो अपने आप में काफी शानदार है, लेकिन नई Duster के मुकाबले थोड़ा कम रह जाता है. 

यह भी पढ़ें: RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

कीमत और ड्राइविंग का अनोखा अनुभव

कीमत के मोर्चे पर Renault ने बड़ा दांव खेला है. भारत में Renault Duster हाइब्रिड की कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो Toyota Hyryder के मुकाबले काफी कम है. कम कीमत होने के बावजूद Duster को Hyryder से ज्यादा माइलेज और ज्यादा पावर ऑफर कर रही है. वर्तमान में Duster हाइब्रिड देश की सबसे सस्ती और किफायती स्ट्रॉन्ग हाइब्रिज SUV में से एक बनकर उभरी है, जो भारत जैसे देश के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है.

ड्राइविंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Renault ने Duster में Formula 1 तकनीक से प्रेरित मल्टी-मोड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया है. इसमें 2 इलेक्ट्रिक और 4 पेट्रोल गियर्स मिलते हैं, जो कुल मिलाकर 15 अलग-अलग ड्राइव कॉम्बिनेशन बनाते हैं. 

यह भी पढ़ें: कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI