AC or Defogger: बारिश के मौसम में गाड़ी चलाते समय कई बार कार के शीशों पर धुंध (फॉग) जम जाती है. ऐसे में बाहर का रास्ता साफ नहीं दिखता और हादसे का खतरा बढ़ जाता है. कई लोगों को समझ नहीं आता कि पहले AC चलाना चाहिए या Defogger. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यहां जानिए सही तरीका.

Continues below advertisement

आखिर शीशे पर फॉग क्यों जमती है?

जब कार के अंदर और बाहर के तापमान में फर्क होता है, तो शीशों पर धुंध जम जाती है. बारिश के मौसम में ऐसा होना बिल्कुल आम बात है. अगर समय रहते इसे साफ नहीं किया जाए, तो ड्राइविंग करना मुश्किल हो सकता है.

Continues below advertisement

 यह भी पढ़े: E-Challan के नाम पर हो रहा है बड़ा खेल, मोबाइल पर आया मैसेज असली है या नकली, ऐसे पहचानें

पहले AC चलाएं या Defogger?

अगर आपकी कार में Defogger का बटन है, तो सबसे पहले उसे ऑन करें. Defogger शीशे पर जमी धुंध को जल्दी हटाने में मदद करता है.

अगर आपकी कार में Defogger नहीं है, तो AC ऑन कर दें. AC कार के अंदर की नमी को कम करता है, जिससे शीशे जल्दी साफ हो जाते हैं. कई लोग बारिश में AC चलाने से बचते हैं, लेकिन फॉग हटाने के लिए AC काफी काम आता है.

कार का एयर सर्कुलेशन बाहर की तरफ रखें

अगर शीशे पर बार-बार धुंध जम रही है, तो कार का Air Circulation बाहर की हवा (Fresh Air Mode) पर रखें. इससे कार के अंदर नमी कम होगी और फॉग जल्दी हटेगी.

ये गलती बिल्कुल न करें

कई लोग शीशे को हाथ, कपड़े या टिश्यू से साफ करने लगते हैं. ऐसा करने से शीशे पर निशान पड़ सकते हैं और सामने का रास्ता और भी धुंधला दिख सकता है. बेहतर है कि Defogger या AC का इस्तेमाल करें.

बारिश में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए टिप्स

बारिश के समय गाड़ी की स्पीड कम रखें. वाइपर सही तरह से काम कर रहे हैं या नहीं, इसे पहले ही चेक कर लें. अगर शीशे पर ज्यादा धुंध जम जाए और कुछ दिखाई न दे, तो सुरक्षित जगह पर गाड़ी रोककर पहले शीशा साफ करें, फिर आगे बढ़ें. बारिश में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकती है. इसलिए जब भी कार के शीशे पर फॉग जम जाए, तो घबराने की बजाय सही तरीके से उसे साफ करें.

 यह भी पढ़े: 2 लाख रुपये देकर घर लाएं नई Maruti Brezza, जानें हर महीने कितनी चुकानी होगी EMI


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI