महाकुंभ इस बार प्रयागराज में हो रहा है



यह अवसर पुण्य प्राप्ति के लिए गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करने का है



महाकुंभ में जाने से पहले आप भी ध्यान रखें कि गंदे कपड़े पहनकर स्नान न करें, यह मां गंगा और यमुना का अपमान माना जाता है



गंगा-यमुना के संगम पर स्नान करते वक्त शरीर पर साबुन, तेल या शैंपू न लगाएं, इससे पवित्र जल दूषित होता है



कुंभ स्नान के बाद अपने गंदे कपड़े नदी में धोने से बचें, इन्हें पॉलिथीन में पैक करके घर ले जाएं



स्नान के बाद गंगाजल को तौलिया से पोंछने की गलती न करें, इसे सूखने दें ताकि आप मां गंगा का सम्मान कर सकें



अगर कोई असहाय व्यक्ति आपके पास आए तो उसे डांटने के बजाय दान-पुण्य करें, इससे आपको आशीर्वाद मिलेगा



महाकुंभ में स्नान को शांति और श्रद्धा से करें जल्दीबाजी से बचें ताकि आप इसका सही पुण्य प्राप्त कर सकें



नदी के पानी को गंदा न करें, इससे दूसरों को स्नान करने में परेशानी हो सकती है



महाकुंभ के दौरान धार्मिक नियमों का पालन करें.