भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को कार का बहुत शौक है.

उनके पास बहुत सारी लग्जरी कार्स का कलेक्शन है.

लेकिन क्या आपको पता है कि कोहली ने पहली कार कब और कौन सी खरीदी थी?

एक इंटरव्यू के दौरान कोहली ने बताया कि उन्होंने पहली कार 2008 में खरीदी थी.

उनकी पहली कार टाटा सफारी थी.

सफारी की इस समय कीमत 15.50 लाख से लेकर 27 लाख तक है.

कोहली ने बताया कि बड़ी गाड़ियों के शौक की वजह से उन्होंने यह कार ली थी.

उन्होंने बताया कि उस समय कार में म्यूजिक सिस्टम लगाने का बहुत ट्रेंड चल रहा था.

कोहली ने भी अपनी कार में उस दौरान नए म्यूजिक सिस्टम लगवाए थे.

कोहली 12 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में खेलते दिखेंगे.