आप भी तो नहीं करते गैस सिलेंडर से जुड़ी ये गलतियां?

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pixbay

घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले गैस सिलेंडर काफी देखभाल कर इस्तेमाल करने होते हैं

Image Source: pixabay

एक समय था जब खाना बनाने के लिए मिट्टी के चूल्हों का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन आज लगभग सभी घरों में गैस पर खाना बनाया जाता है

Image Source: pixabay

कई बार गैस सिलेंडर से जुड़े हादसों की खबरें भी सामने आई हैं, जिसमें कई बार जान और माल के नुकसान होता है

Image Source: pixabay

आइए जानते है घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले गैस से जुड़ी कौन सी गलतियों से बचना चाहिए

Image Source: pixabay

सिलेंडर को हमेशा सीधा रखना चाहिए, ऐसा न करने पर पाइपलाइन में दबाव बढ़कर गैस लीक हो सकती है

Image Source: pixabay

नया सिलेंडर लगाते समय या गैस की गंध आने पर हमेशा साबुन के घोल से लीकेज की जांच करें, न कि माचिस जलाकर

Image Source: pixabay

सामान्य रबर पाइप की जगह केवल ISI मार्क वाली 'सुरक्षा रबर ट्यूब' का उपयोग करें, जो चूहे से भी सुरक्षित रहती है

Image Source: pixabay

सिलेंडर को हमेशा हवादार (ventilated) स्थान पर रखें ताकि लीकेज होने पर गैस बाहर निकल जाए

Image Source: pixabay

अगर गैस की गंध आए तो तुरंत रेगुलेटर बंद करें, मेन स्विच बंद करें और खिड़की-दरवाजे खोल दें