मिनटों में ऐसे साफ हो जाएंगे बाथरूम के जिद्दी दाग

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: freepik

रोजाना इस्तेमाल होने वाले बाथरूम में नल, शावर और टाइल्स पर पानी के दाग लगना आम समस्या है

Image Source: freepik

ये दाग न सिर्फ़ बाथरूम की खूबसूरती को बिगाड़ते हैं, बल्कि लंबे समय तक रहने पर साफ़ करना भी मुश्किल हो जाता है

Image Source: freepik

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई तरह के केमिकल भी मिलते हैं

Image Source: freepik

टंकी में स्टोर किए पानी में अक्सर मिनरल की मात्रा अधिक होती है, जिससे पानी हार्ड वाटर बन जाता है

Image Source: freepik

हार्ड वाटर के दाग को छुड़ाने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल करें और दाग वाली जगह पर सिरके को लगाकर लगभग 15-20 मिनट तक छोड़ दें, फिर ब्रश से साफ़ कर दे

Image Source: freepik

इसके लिए नींबू का उपयोग भी बेहद कारगर हो सकता है, हार्ड वाटर के दाग वाली जगह पर नींबू को काटकर सीधे रगड़ने से यह दाग धीरे-धीरे ख़त्म हो जाते हैं

Image Source: freepik

हार्ड वाटर के दाग को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का भी उपयोग किया जाता है

Image Source: freepik

इसके लिए ब्लीच पाउडर का इस्तेमाल करें, दाग वाली जगह पर सीधे लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें

Image Source: freepik

इनका उपयोग करने से आप के बाथरूम के दाग मिनटों में साफ़ हो जाएंगे

Image Source: freepik