क्या सर्दियों में हमें पानी की कम जरूरत होती है?

सर्दियां आते ही हम पानी पीना काफी हद तक कम कर देते हैं

क्योंकि सर्दियों में ठंडी हवाएं चलने, कम नमी और कम पसीना आने की वजह से प्यास कम लगती है

लेकिन ऐसा कहना ठीक नहीं है कि सर्दियों में हमें पानी की कम जरूरत होती है

सर्दियों में भी पानी की उतनी ही जरूरत होती है, जितनी जरूरत गर्मी में होती है

ऐसे में सर्दियों में कम पानी पीने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं

इससे डिहाइड्रेशन होता है, जिसकी वजह से थकान और चक्कर आने जैसी दिक्कत हो सकती है

सर्दियों में पानी कम पीने से त्वचा और सांस लेने से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं

ऐसे में मांसपेशियों में अकड़न, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी परेशानी भी हो सकती है

आमतौर पर, सर्दियों में एक सामान्य व्यक्ति को दिनभर में ढाई से तीन लीटर पानी जरूर पीना चाहिए