गर्मी के मौसम में दिन में लोग गर्मी से परेशान रहते हैं

तो रात में मच्छरों के काटने से परेशान रहते हैं

आपके दिमाग में सवाल जरूर आता होगा कि सबसे ज्यादा कौन से मच्छर काटते हैं

सिर्फ मादा मच्छर ही इंसानों और जानवरों को काटते हैं

नर मच्छर नहीं काटते हैं और न ही बीमारियां फैलाते हैं

मादा मच्छरों की मजबूरी है काटकर खून चूसना

ऐसा इसलिए क्योंकि ये बिना खून पिये ये अंडे नहीं दे सकती हैं

क्योंकि मादा मच्छरों को अंडा पैदा करने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है

इसलिए प्रजनन प्रक्रिया के लिए ही मादा मच्छर काटते हैं

इसके साथ ही इनके काटने पर कई तरह की बीमारियां भी होती है