आम की खीर कैसे बनाते हैं

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

आम से कई तरह की रेसिपीज बनती हैं जैसे शेक, आइसक्रीम, स्मूदी और मिठाइयां, लेकिन क्या आपने आम की खीर ट्राई किया है

Image Source: pexels

इसकी खासियत यह है कि इसमें आम की मिठास, दूध की मलाईदार बनावट और ड्राई फ्रूट्स का क्रंच एक साथ मिल जाता है

Image Source: pexels

तो आइए जानते हैं कि कैसे आप घर पर बिना चीनी-चाशनी वाली आम की खीर कैसे बना सकते हैं

Image Source: pexels

खीर बनाने के लिए सबसे पहले 1 लीटर दूध को एक कढ़ाही में उबाले जब तक दूध में क्रीमी टेक्सचर आने लगे

Image Source: pexels

अब गाढ़े दूध में चीनी की जगह हल्की मिठास के लिए केसर और इलायची पाउडर डालकर लगभग 5 मिनट और पकाएं, फिर गैस बंद कर दें

Image Source: pexels

ध्यान रखें दूध को पूरी तरह ठंडा होने दें. अगर आप गर्म दूध में आम डाल देंगे तो दूध फट सकता है और खीर खराब हो सकती है

Image Source: pexels

अब पके हुए मीठे आम लें और उन्हें मिक्सी में पीसकर स्मूद पल्प बना लें

Image Source: pexels

जब दूध पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब उसमें आम का पल्प डालकर अच्छे से हल्के हाथ से फेंटकर मिला दें

Image Source: pexels

अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स डालकर 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें फिर इसे सर्व करें

Image Source: pexels