रात की बची हुई दाल से बनाएं ये टेस्टी डिश

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

रात में बची हुई दाल को फेंकने की जगह बनाए झटपट और टेस्टी बनने वाला नाश्ता- दाल कटलेट

Image Source: Pexels

बची हुई दाल, 2 उबले आलू, ब्रेड क्रम्स या सूजी, बारीक कटा 1 प्याज और 2 हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया

Image Source: Pexels

इन सभी चीजों को एक बड़े बर्तन में डाल लें

Image Source: pexels

अब इनमें गरम मसाला, चाट मसाला और थोड़ा सा नमक डालें

Image Source: Pexels

मिक्सचर को सूखा और कुरकुरा बनाने के लिए इसमें ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी मिलाएं

Image Source: Pexels

अब इन सबको को मिलाकर एक सख्त डो बना लें

Image Source: Pexels

अब हाथ पर थोड़ा सा घी या तेल लगा कर इनके छोटे-छोटे गोले बना लें

Image Source: pexels

अब एक बर्तन में 2-3 चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर दोनों ओर से शैलो फ्राई करें

Image Source: Pexels

दाल कटलेट तैयार हैं इसे हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें

Image Source: pexels