कैसे बनती है कच्चे आम की कढ़ी?

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कच्चे आम की भरमार देखने को मिलती है

Image Source: pexels

कच्चे आम से अचार, चटनी या पना तो कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम की कढ़ी ट्राई की है?

Image Source: pexels

कच्चे आम की हल्की खटास और कढ़ी का स्वाद इसे एक खास और मजेदार डिश बना देते हैं, आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका

Image Source: pexels

सबसे पहले 1 से 2 कच्चे आमों को धोकर उसे छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें

Image Source: pexels

फिर इन्हें उबालकर नरम कर लें और आपने हाथों से मैश कर लें

Image Source: pexels

साथ ही एक कटोरे में बेसन, दही, मैश किया हुआ आम, हल्दी, नमक और थोड़ा सा गुड़ या चीनी मिलाकर उसे अच्छी तरह फेंट लें

Image Source: pexels

तड़के के लिए कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें, इसमें राई, मेथी दाना, हींग और करी पत्ते का तड़का लगाएं

Image Source: pexels

इसके बाद इसमें दही-बेसन का मिश्रण डालें और कढ़ी को धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं

Image Source: pexels

फिर सजावट के लिए ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें और गरमा-गरम चावल के साथ परोसें

Image Source: pexels