घर में कैसे बनाएं मोरिंगा की टेस्टी पूड़ियां

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

जैसे-जैसे बीमारियां बढ़ती जा रही हैं, वैसे ही लोग भी अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग होते जा रहे हैं

Image Source: pexels

अच्छे सेहत के लिए अच्छा खाना शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण है

हमारे आस पास बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिसमें भारी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम होता है

Image Source: pexels

मोरिंगा(सहजन) भी एक सुपरफूड है जिसमें कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है

Image Source: pexels

अगर इसी मोरिंगा की पुड़ियां बन जाएं तो वह सेहत के लिए बहुत अच्छा होगा

Image Source: pexels

इन पुड़ियों को बनाने के लिए चाहिए बस मोरिंगा की पत्तियां, हरी मिर्च, आटा और इसे तलने के लिए तेल

Image Source: pexels

सबसे पहले आटे में मोरिंगा की पत्तियों को मिला लीजिए, बारीक कटी हरी मिर्च, स्वाद अनुसार नमक डाल दीजिए और फिर आटा गूथ लें

Image Source: pexels

10-15 मिनट तक आटे को गूथ कर रख दें

Image Source: pexels

इसके बाद पूड़ियों को बेलकर उन्हें तल लीजिए, अब तैयार है आपकी स्वादिष्ट और पौष्टिक मोरिंगा की पुड़ियां