घर पर कैसे बनाएं मुरादाबाद की बिरयानी

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

मुरादाबादी बिरयानी घर पर बनाने के लिए,सबसे पहले आपको 1 किलो अच्छे बासमती या सेला चावल को कम से कम 1 घंटे के लिए भिगोकर रखना है

Image Source: pexels

इसके साथ ही चिकन को अदरक-लहसुन,हरी मिर्च के पेस्ट, दही, सौंफ-धनिया पाउडर, नमक, और नींबू के रस के साथ 30 मिनट मैरिनेट करना है

Image Source: pexels

इसके बाद तेल में बारीक कटी हुई प्याज को सुनहरा होने तक भूनें, जिसे बिरयानी में ऊपर से डाला जा सके

Image Source: pexels

अगला काम है मैरिनेटेड चिकन को गरम तेल या घी और खड़े मसालों (तेजपत्ता, काली इलायची, दालचीनी, जावित्री आदि) में अच्छी तरह से भूनें

Image Source: pexels

इसके बाद चावल के अनुसार पानी डालें (आमतौर पर चावल से दोगुना), यहां ध्यान रहे कि चिकन पहले से पका हो

Image Source: pexels

इसके साथ ही साथ ये बात ध्यान रखें की इस बिरयानी में लाल मिर्च की जगह हरी मिर्च का इस्तेमाल ज्यादा होता है

Image Source: pexels

इसके बाद पानी उबलने पर भीगे हुए चावल डालें और पानी सूखने पर धीमी आंच पर 15-20 मिनट के लिए ढक्कन बंद करके दम लगाएं

Image Source: pexels

आखिर में ऊपर से केवड़ा वाटर और फूड कलर डालकर, गरमा गरम मुरादाबादी बिरयानी को चटनी के साथ सर्व करें

Image Source: pexels

इस तरह आप बाजार जैसी मुरादाबादी बिरयानी घर पर भी बना सकते हैं

Image Source: pexels