भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला गया.

भारत के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया.

इस दौरान वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए.

भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में वनडे क्रिकेट में फारूख इंजीनियर ने डेब्यू किया था.

इंजीनियर ने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था. तब उनकी उम्र 36 साल और 138 दिन थी.

रविवार को अपना पहला वनडे मैच खेलने वाले वरुण की उम्र 33 साल और 164 दिन थी.

पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजित वाडेकर ने जब भारत के लिए 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था तब उनकी उम्र 33 साल और 108 दिन थी.

दिलीप दोशी ने 1980 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 साल और 350 दिन की उम्र में वनडे क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू किया था.

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सैयद आबिद अली पांचवे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं.

उन्होंने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ 32 साल और 307 दिन की उम्र में अपना पहला वनडे मैच खेला था.