चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी बुधवार से होनी है.

चैंपियंस ट्रॉफी की 8 साल बाद वापसी हुई है.

इससे पहले 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इंग्लैंड में हुआ था.

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है.

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में वही टीमें हिस्सा ले रही हैं जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल पर टॉप 8 में थीं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने क्वालीफाई किया है.

इसी के साथ इंग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का हिस्सा होंगी.

इन सभी 8 टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है.

जहां पर ग्रुप ए में पाकिस्तान, इंडिया, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं.

वहीं ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान हैं.