घर पर कैसे हटाएं टैनिंग

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

धूप में ज्यादा समय बिताने से टैनिंग होना एक आम समस्या है. इससे त्वचा काली, बेजान और असमान दिखने लगती है

Image Source: pexels

हालांकि, आप कुछ आसान तरीके अपनाकर घर पर ही टैनिंग हटा सकते हैं और प्राकृतिक तरीके से अपनी त्वचा की चमक वापस ला सकते हैं

Image Source: pexels

टैनिंग तब होती है जब सूर्य की UV किरणें त्वचा पर पड़ती हैं और मेलानिन (आपकी त्वचा, आंखों और बालों को रंग प्रदान करता है) का उत्पादन बढ़ जाता है. इससे त्वचा का रंग गहरा हो जाता है.

Image Source: pexels

आप नीम्बू और शहद का पेस्ट लगा सकते हैं, नीम्बू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं जो टेन आसानी से निकल देता है. शहद आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है

Image Source: pexels

दही में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगाएं. दही आपकी त्वचा को ठंडक देगा और हल्दी एंटीसेप्टिक का काम करेगी.

Image Source: pexels

आप टैनिंग कम करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. एलोवेरा स्किन को ठंडक प्रदान करता है और टैनिंग को कम करता है.

Image Source: pexels

एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में टमाटर का रस मिलकर चेहरे पर लगाएं.टमाटर स्किन टोन को बैलेंस करता है और टेन को कम करता है

Image Source: pexels

टैनिंग से बचने के लिए हमेशा घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं.आप धूप से बचने के लिए छाते और टोपी की मदद भी ले सकते हैं

Image Source: pexels

त्वचा को नियमित रूप से साफ करें और सही मात्रा में पानी पीएं. इससे टैनिंग की समस्या कम होगी

Image Source: pexels