कितनी तेजी से दौड़ सकती है Tata Sierra?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

टाटा सिएरा एक मॉडर्न SUV है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था.

कार के 1.5-लीटर Hyperion टर्बो पेट्रोल इंजन से टेस्टिंग में टॉप स्पीड हासिल की गई.

टेस्ट ट्रैक NATRAX पर यह SUV 222 किलोमीटर प्रति घंटा तक की टॉप स्पीड से चली.

यह स्पीड आम सड़क ड्राइविंग के लिए नहीं है, बल्कि टेस्टिंग ट्रैक पर मापी गई है.

ग्राहकों को मिलने वाली स्पीड 190 किमी/घंटा तक इलेक्ट्रॉनिक रूप से लिमिट हो सकती है.

टाटा सिएरा को 11.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है.

एक्स-शोरूम कीमत में रोड टैक्स, इंश्योरेंस के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत बढ़ जाती है.

दिल्ली में Tata Sierra के बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत 13.30 लाख रुपये के करीब है.

यूपी की राजधानी लखनऊ में टाटा सिएरा की ऑन-रोड कीमत 13.29 लाख रुपये है.