कितनी है Kawasaki Ninja 300 की पावर?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

कावासाकी की बाइक्स पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं.

कावासाकी निंजा 300 भी एक शानदार बाइक है, जो कि भारतीय बाजार में शामिल है.

कावासाकी निंजा 300 में लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है.

कावासाकी की बाइक में लगे इस इंजन से 11,000 rpm पर 29 kW की पावर मिलती है.

निंजा 300 के इंजन से आउटपुट पर 10,000 rpm पर 26.1 Nm का टॉर्क मिलता है.

इस मोटरसाइकिल में रिटर्न शिफ्ट के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन लगा है.

ये बाइक इलेक्ट्रिक स्टार्ट और डिजिटल इग्नीशन सिस्टम के साथ आती है.

ये बाइक लाइम ग्रीन, कैंडी लाइम ग्रीन और मैटेलिक मूनडस्ट ग्रे तीन कलर वेरिएंट में मार्केट में शामिल है.

भारत में कावासाकी निंजा 300 की एक्स-शोरूम कीमत 3.17 लाख रुपये है.