क्या 500 KM से ज्यादा रेंज देगी Tata Sierra EV?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक Sierra को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

Sierra EV बैटरी आर्किटेक्चर Harrier EV के साथ शेयर करेगी, जिससे बड़ा और ज्यादा एडवांस बैटरी पैक मिलने की संभावना है.

Tata Sierra EV एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज दे सकती है.

Sierra EV में DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे कम समय में बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकेगा.

इलेक्ट्रिक SUV में बाई-डायरेक्शनल चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है, जिससे दूसरे इलेक्ट्रिक डिवाइस या वाहन को चार्ज किया जा सकेगा.

गाड़ी में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे.

डिजाइन के मामले में Tata Sierra EV पुरानी Sierra की बॉक्सी और सीधी सिल्हूट को बरकरार रखेगी.

लॉन्च के बाद टाटा सिएरा ईवी टाटा मोटर्स की सातवीं इलेक्ट्रिक कार होगी.

टाटा के पोर्टफोलियो में टियागो ईवी, टिगोर ईवी, पंच ईवी, नेक्सन ईवी, कर्व ईवी, हैरियर ईवी शामिल हैं.