दिल्ली में कितनी है Tata Sierra की एक्स-शोरूम कीमत?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

भारतीय ऑटो बाजार में टाटा सिएरा की लॉन्चिंग के बाद इसे खूब पसंद किया जा रहा है.

क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत कितनी है?

सिएरा का बेस वेरिएंट स्मार्ट प्लस है, जो कि एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है.

दिल्ली में टाटा सिएरा के बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है.

सिएरा में 1.5-लीटर रेवोट्रॉन इंजन लगा है, जिससे 106 PS की पावर जनरेट होती है.

गाड़ी की कीमत में टैक्स जुड़ने के बाद सिएरा की ऑन-रोड कीमत बढ़ जाती है.

टाटा सिएरा के शुरुआती मॉडल की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 13.30 लाख रुपये है.

टाटा सिएरा में 6 एयरबैग्स, ADAS लेवल 2 और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं.

टाटा सिएरा के टॉप वेरिएंट की बात की जाए तो यह Accomplished Plus Diesel AT है.