कितने लीटर पेट्रोल में फुल हो जाएगी Classic 350 की टंकी?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है.

क्या आप जानते हैं कि क्लासिक 350 की टंकी कितने लीटर पेट्रोल में फुल हो जाएगी?

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की पेट्रोल टंकी की क्षमता लगभग 13 लीटर है,

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 13 लीटर की टंकी में लगभग 2.5 लीटर रिजर्व भी शामिल होता है.

क्लासिक 350 का इंजन 349cc का है, जो स्मूद और दमदार परफॉर्मेंस देता है.

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक लगभग 35 से 40 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

फ्यूल टैंक का डिजाइन क्लासिक और मजबूत है, जो बाइक को रॉयल लुक देता है.

बाइक में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें फ्यूल गेज भी दिया गया है.

क्लासिक 350 में सिंगल सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो लंबी दूरी के लिए भरोसेमंद है.