दिल्ली में बुलेट 350 की एक्स-शोरूम कीमत कितनी है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को युवाओं के बीच काफी पॉपुलर माना जाता है.

क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत कितनी है?

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की एक्स-शोरूम कीमत 1,62,025 रुपये से शुरू है.

बाइक की ऑन-रोड कीमत की बात करें तो यह 1.89 लाख रुपये के करीब है.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है.

बाइक में लगे इस इंजन से 6,100 rpm पर 14.87 kW की पावर मिलती है.

इस बाइक के इंजन के साथ में इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम लगा है.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 एक लीटर पेट्रोल में 35 किमी की दूरी तय कर सकती है.

रॉयल एनफील्ड की इस मोटरसाइकिल में 5-स्पीड गियर बॉक्स लगा है.