कितने किराए पर मिल जाएगा JCB बुलडोजर?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

बुलडोजर एक भारी मशीन है, जिसका इस्तेमाल मुश्किल कामों को आसान बनाने के लिए किया जाता है.

जेसीबी बुलडोजर का इस्तेमाल खादानों से लेकर मिल और फैक्ट्री में भी होता है.

जेसीबी बुलडोजर का एक दिन का किराया इसके मॉडल्स पर निर्भर करता है.

मार्केट में कई तरह के बुलडोजर आते हैं, जिनके वजन उठाने की क्षमता अलग-अलग होती है.

बुलडोजर की काम करने की कैपेसिटी के मुताबिक ही ये मशीन किराये पर मिलती है.

दिल्ली में जेसीबी Excavator का एक दिन का किराया 10 हजार रुपये है.

अगर आप कंस्ट्रक्शन के काम के लिए पावरफुल मशीन काम में लेते हैं, तो इसका एक महीने का किराया 3.50 लाख रुपये है.

अगर आप Mini JCB रेंट पर लेते हैं, तो 1000 रुपये प्रति दिन के हिसाब से देने होंगे.

देश में अलग-अलग राज्यों में इस मशीन के रेंटल सर्विस अलग-अलग हो सकती है.