कब लॉन्च होगी Maruti Fronx Hybrid?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड तो बढ़ ही रही है, लेकिन हाईब्रिड कारें भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं.

मारुति सुजुकी की हाईब्रिड कारें मार्केट में शामिल हैं. ये गाड़ियां स्ट्रांग हाईब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं.

ग्रैंड विटारा और इनविक्टो ऐसी ही कार हैं. हाईब्रिड होने की वजह से ये गाड़ियां 1200 KM से ज्यादा की रेंज देती हैं.

गाड़ी में स्ट्रांग हाईब्रिड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिक मोटर और इंटरनल कंबशन इंजन का कॉम्बिनेशन लगा होता है.

इन गाड़ियों की सबसे खास बात ये है कि ब्रेक लगाने के बाद गाड़ी की पावर रीजेनरेट हो जाती है..

नई मारुति फ्रोंक्स एक सीरीज हाईब्रिड हो सकती है. ऐसी कारें पेट्रोल इंजन में सीरीज हाईब्रिड सिस्टम के साथ गाड़ी की रेंज बढ़ाती हैं.

पेट्रोल इंजन के साथ 1.5 या 2 kWh के बैटरी पैक मोटर लगी मिल सकती है जो फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आ सकती है.

नई मारुति फ्रोंक्स हाईब्रिड की खासियत इस गाड़ी का माइलेज हो सकती है. ये कार 35 kmpl के माइलेज के साथ आ सकती है.

माना जा रहा है कि नई Maruti Fronx Hybrid की कीमत पेट्रोल वर्जन से करीब 2 से 2.5 लाख रुपये ज्यादा होगी.