1 लीटर डीजल में कितने km चलेगी Tata Sierra?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

पिछले साल लॉन्च हुई Tata Sierra को भारतीय बाजार में खूब पसंद किया जा रहा है.

क्या आप जानते हैं कि 1 लीटर डीजल में टाटा सिएरा कितने किलोमीटर चलेगी?

Tata Sierra डीजल ऑटोमैटिक का रियल वर्ल्ड माइलेज हाल ही में सामने आया था.

सिएरा डीजल ऑटोमैटिक का औसत रियल वर्ल्ड माइलेज करीब 13.05 किमी रहा है.

Tata Sierra ने सिटी ड्राइविंग में 11.53 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दिया.

कंपनी इसका 18–20 kmpl ARAI माइलेज दावा करती है, जो असल में कम निकला था.

हाईवे पर Tata Sierra ने 14.56 kmpl की एफिशिएंसी दिखाई.

कुल मिलाकर, Tata Sierra का रियल माइलेज 12 से 14 kmpl के बीच रहने की उम्मीद है.

SUV में 1.5-लीटर डीजल इंजन है, जो 118hp और 280Nm टॉर्क देता है.