किस शहर में सबसे सस्ती है Pulsar 125?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

बजाज पल्सर 125 एक शानदार बाइक है, जिसका क्रेज युवाओं में काफी ज्यादा है.

बजाज की ये बाइक तीन कलर वेरिएंट में मार्केट में शामिल है.

बजाज पल्सर N125 में डिजिटल कंसोल लगा है, जिसे ब्लूटूथ के साथ कनेक्ट किया गया है.

बजाज पल्सर N125 की देश की राजधानी दिल्ली में कीमत सबसे कम है. इसकी कीमत 1.05 लाख रुपये के करीब है.

बेंगलुरु में बजाज की इस बाइक की कीमत सबसे ज्यादा है. यहां इसकी ऑन-रोड प्राइस 1.20 लाख रुपये है.

मुंबई में इस बाइक की ऑन-रोड प्राइस 1.11 लाख रुपये तो पुणे में 1.12 लाख रुपये है.

बजाज की बाइक की चेन्नई में कीमत 1.15 लाख रुपये और हैदराबाद में 1.11 लाख रुपये है.

बजाज पल्सर N125 का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 60 kmpl है.

बजाज की ये बाइक 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है.