किस कलर की Bullet 350 सबसे महंगी है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 भारतीय बाजार में युवाओं की पसंदीदा बाइक्स में से एक है.

क्या आप जानते हैं कि किस कलर की बुलेट 350 सबसे महंगी मानी जाती है?

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 कुल 6 कलर वेरिएंट में इंडियन मार्केट में मौजूद है.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 का सबसे महंगा और प्रीमियम वेरिएंट Black Gold है.

बुलेट 350 के ब्लैक गोल्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2,04,434 रुपये है.

यह वेरिएंट सबसे महंगा इसलिए है क्योंकि इसमें डुअल-चैनल ABS और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं.

बाइक में 349cc का J-सीरीज एयर-ऑयल कूल्ड इंजन लगा है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क पैदा करता है.

बुलेट 350 में डुअल चैनल ABS लगा मिलता है, जिसमें USB चार्जिंग पोर्ट फीचर दिया गया है.

भारतीय बाजार में बुलेट 350 और क्लासिक 350 मोस्ट-सेलिंग बाइक्स हैं.