क्या 7 हजार की EMI पर मिल जाएगी क्लासिक 350?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कंपनी की मोस्ट-सेलिंग बाइक्स में से एक है.

क्या आप जानते हैं कि ये पॉपुलर बाइक आपको कितनी EMI पर मिल जाएगी?

बाइक की कीमत की बात करें तो इसकी ऑन-रोड कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है.

आप क्लासिक 350 के लिए फुल पेमेंट न करके फाइनेंस भी करा सकते हैं.

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के पांच वेरिएंट्स भारतीय बाजार में मौजूद हैं.

इसका सबसे सस्ता मॉडल हेरिटेज वर्जन है, जिसकी दिल्ली में कीमत 2,15,205 रुपये है.

BikeWale वेबसाइट के मुताबिक, आप बाइक को 7,383 रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं.

क्लासिक 350 खरीदने के लिए करीब 11,500 रुपये डाउन पेमेंट के तौर पर जमा करने होंगे.

क्लासिक 350 के लिए आपको यह बाइक लोन अलग-अलग समय दर के लिए मिल जाएगा.