Tata Sierra का कौन-सा इंजन सबसे फास्ट है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद से ही Tata Sierra को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

क्या आप जानते हैं कि पॉपुलर टाटा सिएरा का कौन-सा इंजन सबसे फास्ट है?

ऑटोकार इंडिया के मुताबिक, Tata Sierra का 1.5 TGDI Hyperion इंजन सबसे फास्ट है.

टाटा सिएरा का यह इंजन 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 10.09 सेकंड में पकड़ लेता है.

ऐसे में सिएरा टर्बो-पेट्रोल अपने सेगमेंट की गाड़ियों में सबसे तेज गाड़ियों में से एक बन जाती है.

Tata Motors अभी सिएरा के इंजन के साथ सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ही ऑफर कर रही है.

गाड़ी में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और सभी पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

इसमें 10.3 cm का डिजिटल क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं.

गाड़ी में रियर AC वेंट्स, कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट की सुविधा दी गई है.