MS Dhoni के पास सबसे महंगी बाइक कौन-सी है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

एमएस धोनी के लग्जरी गैराज में एक से बढ़कर एक बाइक्स मौजूद हैं.

क्या आप जानते हैं कि एमएस धोनी के पास कौन-सी बाइक सबसे महंगी है.

एमएस धोनी की सबसे महंगी बाइक कॉन्फ़ेडरेट हेलकैट एक्स132 है.

इस शानदार क्रूजर बाइक की कीमत 47 लाख रुपये से शुरू होती है.

महेंद्र सिंह धोनी के पास Ducati 1098 बाइक है, जिसकी कीमत 24 लाख तक है.

इसके अलावा धोनी के पास Kawasaki Ninja H2 भी है, जिसकी कीमत 34 लाख से है.

धोनी के गैराज में Harley Davidson Fatboy बाइक भी है, जो 28 लाख में आती है.

MS Dhoni के पास Suzuki Hayabusa है, जिसकी कीमत 18 लाख है.

माही अपने गैराज में कावासाकी निंजा ZX-14R भी रखते हैं.