अब कितनी सस्ती मिलेंगी Range Rover कारें?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

टाटा मोटर्स के ब्रांड Jaguar Land Rover ने तमिलनाडु में अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का उद्घाटन किया.

Tata Motors–Jaguar Land Rover फैक्ट्री SIPCOT इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में करीब 470 एकड़ में फैली हुई है.

प्रोजेक्ट में कुल 9,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में 900 करोड़ रुपये लगाए गए हैं.

शुरुआत में यहां हर साल करीब 20,000 लग्जरी गाड़ियां बनाई जाएंगी, लेकिन बाद में ये संख्या बढ़ जाएगी.

खास बात यह है कि पेट्रोल-डीजल इंजन वाली कारों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी तैयार की जाएंगी.

फैक्ट्री से सबसे पहले Range Rover Evoque को रोल-आउट किया गया है, जो एक पॉपुलर लग्जरी SUV है,

फिलहाल रेंज रोवर की शुरुआती कीमत लगभग 2.31 करोड़ रुपये से शुरू होकर 4.25 करोड़ रुपये तक है.

नई असेंबली के बाद, भारत में निर्मित रेंज रोवर इवोक जैसे मॉडल अधिक सुलभ हो सकते हैं.

Range Rover Evoque में 2.0 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है.