Pulsar 125 के टॉप मॉडल का माइलेज कितना है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

कम कीमत में बेहतर माइलेज देने की वजह से Pulsar 125 की मार्केट में खूब डिमांड है.

Pulsar 125 के Carbon Disc वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत करीब 1.10 लाख रुपये है.

दिल्ली में इस बाइक की ऑन-रोड कीमत करीब 1.10 लाख रुपये होगी.

पल्सर 125 में 4-स्ट्रोक, 2-वॉल्व, ट्विन स्पार्क BSVI कंप्लायंट DTS-i इंजन लगा है.

पल्सर 125 एक लीटर पेट्रोल में 50 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है.

पल्सर 125 की टंकी फुल कराने पर इसे 575 किलोमीटर तक आसानी से चलाया जा सकता है.

माइलेज बाइक चलाने के स्टाइल, ट्रैफिक और रोड कंडीशन्स पर निर्भर करता है.

टॉप-एंड वेरिएंट्स में भी इंजन और गियरिंग वही है, इसलिए माइलेज बेसिक मॉडल से अलग नहीं होता.

बजाज की बाइक में लगे इस इंजन से 8,500 rpm पर 8.68 kW की पावर मिलती है.