18 हजार रुपये सस्ती हो गई KTM 390 Duke, क्या है नई कीमत?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क
Image Source: ktmindia.com

बजाज ऑटो ने केटीम 390 ड्यूक की कीमत में कटौती की है. ये बाइक 18 हजार रुपये सस्ती हो गई है.

Image Source: ktmindia.com

केटीम 390 ड्यूक की एक्स-शोरूम प्राइस पहले 3.13 लाख रुपये थी. अब इस बाइक की कीमत 2.95 लाख रुपये से शुरू है.

Image Source: ktmindia.com

बजाज ऑटो ने हाल ही में ट्रायम्फ स्पीड T4 की कीमत में भी 18 हजार रुपये कम किए हैं, जिससे इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.99 लाख रुपये हो गई है.

Image Source: triumphmotorcycles.in

केटीएम 390 Duke की कीमत में कटौती के बाद ये तीन लाख रुपये की रेंज में मोस्ट पावरफुल बाइक बन गई है.

Image Source: ktmindia.com

बाइक की कीमत घटाने के साथ ही इस बाइक के फीचर्स या इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Image Source: ktmindia.com

KTM की इस मोटरसाइकिल में 399 cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है.

Image Source: ktmindia.com

बाइक में लगे इस इंजन से 46 hp की पावर मिलती है और 39 Nm का टॉर्क जनरेट होता है.

Image Source: ktmindia.com

390 Duke तीन राइडिंग मोड के साथ आती है- Track, Street और Rain.

Image Source: ktmindia.com

केटीएम की इस बाइक में लॉन्च कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर मिलता है.

Image Source: ktmindia.com