Audi कार से दूध बेचने जाता है ये दूधिया

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

आमतौर पर हमने ऐसे दूधवाले देखे हैं, जो साइकिल-बाइक से दूध बेचते हैं.

क्या आप जानते हैं कि एक दूधिया ऐसा भी है जो Audi कार से दूध बेचने जाता है?

यह हरियाणा के फरीदाबाद में रहने वाला शख्स है, जिसका नाम अमित भड़ाना है.

अमित भड़ाना गांव-गांव, गली-गली अपनी 1 करोड़ की Audi से दूध बेचने जाते हैं.

अमित भड़ाना के पास हार्ले डेविडसन बाइक भी है, जिसे वो दूध बेचने के लिए यूज करते हैं.

अमित भड़ाना की सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होती रहती हैं.

इनका कहना है कि काम चाहे जो भी हो, लेकिन वो गाड़ी चलाने का शौक नहीं छोड़ना चाहते.

इतना ही नहीं लोग अमित भड़ाना को हार्ले वाला दूधिया कहकर भी बुलाते हैं.

अमित 13 साल से घरों में दूध पहुंचा रहे हैं और इनकी गाड़ियां भी टाइम के साथ महंगी हो रही हैं.