मेष राशि को धन संबंधित मामलों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.



वृषभ वाले जल्दबाजी में कोई काम न करें. व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं.



मिथुन राशि को इस समय कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी.



कर्क वालों को धन के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा और धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी.



सिंह राशि वाले के लिए पूर्ण रूप से यह समय भाग्यशाली अवधि है.



कन्या के लिए दिन आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा. अटका हुआ धन प्राप्त होगा.



तुला वालों का किसी से मतभेद हो सकता है. इसलिए बोलचाल में कटुता न आने दें.



वृश्चिक वालों को आज प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा.



धनु राशि वालों को अपने काम में आशातीत सफलता मिल सकेगी.



मकर राशि वाले संभलकर रहें. किसी मुसीबत में फंस सकते हैं.



कुंभ वालों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. कुछ लोग धार्मिक चर्चा में समय व्यतीत करेंगे.



मीन राशि को आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.