अंक ज्योतिष शास्त्र अंकों और ज्योतिषीय तथ्यों का मेल है.



इससे किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में खास बातें पता चलती हैं.



किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है.



इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र है.



इस मूलांक के लोग दिखने में सुंदर और प्रभावशाली होते हैं.



मूलांक 6 वाले लोग बहुत हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के होते हैं.



इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है.



यह लोग समाज में खूब मान-सम्मान कमाते हैं.



मूलांक 6 के लोगों को महंगी चीजों का बहुत शौक होता है.