अंक ज्योतिष में व्यक्ति के जन्म तारीख से उसके मूलांक को



निकाल कर उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं.



अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और



23 तारीख को आता है तो आपका मूलांक 5 होगा.



मूलांक 5 के लोग बहुत ही मेहनती किस्म के होते हैं.



इनका स्वामी ग्रह बुध होते हैं जो बुद्धि, धन, संवाद और व्यापार के कारक माने जाते हैं.



मूलांक 5 के लोग करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं.



यह लोग बहुत ही ज्ञानी होते हैं.



यह अपने हसी-मजाक के स्वभाव से लोगों का दिल जीत लेते हैं.