अगर आप मेट्रीमोनियल या डेटिंग साइट्स पर एक्टिव हैं तो सावधान होकर इनका इस्तेमाल करें



पार्टनर के भेष में आपके साथ फ्रॉड हो सकता है



ऐसा ही कुछ अहमदाबाद के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुआ है



दरअसल, मेट्रीमोनियल साइट पर कुलदीप पटेल को एक लड़की मिली जिसने इंजिनियर को अपनी मीठी बातों में फ़सा लिया



अदिति नाम की लड़की ने कुलदीप को अपने UK बिजनेस के बारे में बताया और Banocoin में इन्वेस्ट करने को कहा



अकाउंट खोलने के लिए कुलदीप ने Banocoin के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से बात की, जो असली में कोई ठग था



अकाउंट खुलने के बाद महिला के कहने पर कुलदीप ने 18 अलग-अलग ट्रांसक्शन कर 1 करोड़ से ज्यादा रुपये इन्वेस्ट किए



अंत में इंजीनियर का अकाउंट ठगो ने फ्रीज कर दिया और अदिति भी नौ दो ग्यारह हो गई



ऐसा कुछ आपके साथ न हो इसलिए कभी भी किसी की बातों में विश्वास न करें



खासकर ऑनलाइन मिले पार्टनर, व्यक्ति आदि पर तो कभी भी नहीं



मेहनत की कमाई को सेफ रखने के लिए बिना जाने समझें कहीं भी इसे इन्वेस्ट न करें. याद रखें जल्दी पैसे कमाने का कोई भी तरीका नहीं है