UP Election 2022: कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका! इमरान मसूद थाम सकते हैं सपा का दामन
ABP Ganga | 09 Jan 2022 09:39 AM (IST)

यूपी में बहुत जल्द कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी यूपी के बड़े नेता इमरान मसूद पार्टी छोड़ सकते हैं ।पार्टी की अंदरुनी कलह से नाराज चल रहे इमरान मसूद कांग्रेस छोड़ सकते हैं। बता दें कि इन दिनों इमरान मसूद का झुकाव समाजवादी पार्टी की तरफ है। हो सकता है कि इमरान मसूद कांग्रेस छोड़कर सपा में वापसी कर सकते हैं ।